मवाना। मतदाता हाउस होल्ड सर्वे अंर्तगत शनिवार को एसडीएम ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची जल्द दुरुस्त करने का आदेश दिया।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि मतदाता हाउस होल्ड सर्वे का कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिस कारण तय सीमा तक कार्य पूर्ण नहीं हो सकेगा। इस पर उन्होंने शनिवार को सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने बीएलओ को बताया कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है उसकी वोट काटने, 18 वर्ष के युवाओं की वोट बनाने आदि का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सर्वे कार्य में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने जल्द कार्य पूर्ण करने के सभी बीएलओ को आदेश दिया।