शोभित विवि में कार्बन कार्यशाला का समापन
मोदीपुरम। सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत शोभित विवि के टेक्नालॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर में चल रही दस दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यशाला के अंतिम दिन छात्रों को गन्ने की खोई से सक्रिय कार्बन बनाना सिखाया गया और बताया कि इसका उपयोग विभिन्न उद्योगों जैसे वाटर फिल्टर बनाने, इंडस्ट्रियल वेस्ट को ट्रीट करने आदि में किया जाता है। कार्यशाला में 10 छात्रों को प्रशिक्षित करके उनसे फिल्टर का प्रोटोटाइप बनवाया गया। जिसका उपयोग भविष्य में अपने छोटे पैमाने पर स्टार्टअप शुरू करने के लिए किया जा सकता है। कार्यशाला के समापन के मौके पर कुलसचिव विजय कुमार सिंह ने लेवन वन पूरा करने पर बधाई दी और टीबीआई के स्तरों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। टीबीआई मैनेजर डॉ. मनीषा रस्तोगी ने छात्रों को टीबीआई के अन्य स्तरों से अवगत कराते हुए मॉडयूल की एप्लिकेशन को समझाया और मूल उद्देश्य, छात्रों की उद्यमिता के विकास पर प्रकाश डाला। कार्यशाला को सफलता पूर्वक संचालित करने में टीबीआई प्रमुख वैज्ञानिक बीना रावत, मैकेनिक इंजीनियर राजकिशोर सिंह, अभिषेक डबास, जितेंद्र जादौन व शिवा शर्मा का विशेष योगदान रहा।