भारत मां को खंडित करने का कार्य किया
सरधना। सरधना नगर के अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट स्थित संघ कार्यालय पर रविवार को हिंदू जागरण मंच मेरठ के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने हिंदू साम्राज्य दिवस के बारे में चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सत्यप्रकाश गिरि व संचालन कपिल शर्मा व गगन सोम जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी हिंदू जागरण मंच ने संयुक्त रूप से मिलकर किया। जिसमें हिंदू साम्राज्य दिवस की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज ने की। इस दिन अपने आप को हिंदू शासक व हिंदू साम्राज्य घोषित किया। गगन सोम ने कहा कि भारत वर्ष में विदेशी ताकतों ने भारत मां को खंडित करने का कार्य किया था। जब सब हिंदू राजा अपने आप को विदेशी ताकतों से अपने साम्राज्य को छोड़कर अपने आप को बचाने के प्रयास में लगे थे। तब शिवाजी महाराज ने देश की अखंडता को बचाने और हिंदूत्व के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। बैठक में ओमप्रकाश, जयभगवान तोमर अंकुर सलावा, पंकज टाली, विनय त्यागी, अमित सोम, विशाल, दीपक कुशवाह आदि मौजूद रहे।