सकौती में शेरसिंह राणा का स्वागत किया
दौराला। अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाने वाले शेरसिंह राणा का रविवार को सकौती में राजपूत समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शेर सिंह राणा रविवार को मेरठ से रुड़की जा रहे थे। सकौती में राजपूत समाज के लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सचिन, विकास, राहुल, रोहताश, सुभाष, दीपक, गौरव आदि मौजूद रहे।