फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में रविवार को सुबह 9 बजे से सांय साढे 4 बजे तक विद्युत आपुर्ति बंद रही,

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नाला सफाई अभियान जारी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मेरठ रोड स्थित मुख्य नाले की साफ सफाई के लिए तीसरे दिन रविवार को भी नाला सफाई अभियान जारी रहा। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्मल हिंडन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार से शुरू कराया गया नाला सफाई अभियान रविवार को भी जारी रहा। दिनभर विद्युत आपूर्ति के बाधित होने पर लोग दिनभर गर्मी में बेहाल रहे और टंकी के पानी को भी तरसे। विद्युत आपुर्ति बंद कराकर पोर्कलेन मशीन व जेसीबी मशीन के साथ ही सैकड़ों सफाई मजदूरों ने नाले की सिल्ट निकाली। सड़क पर सिल्ट के डाले जाने से मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह सवेरे नौ बजे बाधित हुई विद्युत आपूर्ति शाम साढे़ चार बजे शुरू हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें