ब्राह्मण महासभा ने उठाया मुद्दा
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित शौकेंद्र भारद्वाज ने कहा कि महानगर में कुछ सिनेमा हाल द्वारा अश्लीलता फैलाई जा रही है। महानगर के मुख्य चौराहों पर कुछ कंपनियों द्वारा होर्डिंग भी अश्लील लगाए जा रहे हैं। ये वर्तमान पीढ़ी पर बुरा असर डाल रहे हैं। इसके खिलाफ जल्द कमिश्नर से मिलकर महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल शिकायत करेगा। ऐसे सिनेमा एवं कंपनियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में महासभा की पत्रकार वार्ता में शौकेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। महासभा ने हाल ही में जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। दो दिन ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला था, लेकिन इसके बाद फिर से यह अश्लीलता महानगर में फैलाई जा रही है। महासभा इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। वहीं, कमिश्नर से मिलकर भी सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। इस दौरान सोनिया शर्मा, मोहन शर्मा, सनी शर्मा, अर्जुन भारद्वाज, संगीता भारद्वाज, राजीव शर्मा, विपिन वत्स आदि मौजूद रहे।