सरधना। कुलंजन गांव में शनिवार को मेहरमती मीणा के रास्ते पर रजवाहा पुल से चंद कदम दूर टूट गया। जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिसमें गेंदे की फसल, ईख और सब्जी की फसल भी जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर अधिकारियों ने सलावा झाल से पानी बंद कराया। जिन किसानों की फसल पानी में डूबी हैं। उनमें जाकिर, गगन, अकरम, इरफान, जावेद, सलीम, रहीम, जुल्फिकार आदि शामिल रहे। समाचार लिखे जाने तक रजवाहे की पटरी को दुरुस्त कराया जा सका था।