मोदीपुरम। हाइवे के पास 360 डिग्री आइसलैंड पार्क एवं स्वीमिंग पुल है। यह बिना मानचित्र की स्वीकृति के चल रहा है। इस संबंध में एमडीए वीसी से शिकायत की गई थी। इसके बाद सोमवार को एमडीए के जोनल अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में एमडीए टीम वहां पहुंची और स्वीमिंग पुल पर सील लगा दी। इस दौरान टीम ने सभी मानकों की जांच की। साथ ही वहां नहा रहे लोगों को भी बाहर निकाल दिया। इस बीच टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। जोनल अधिकारी एके सिंह ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए स्वीमिंग पूल चलाया जा रहा था। बता दें कि मोदीपुरम क्षेत्र में कई स्वीमिंग पूल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले रुड़की रोड कृष्णानगर में बने एक स्वीमिंग पूल पर पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग भी हुई थी।