फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गॉडविन कालोनी में निशुल्क योग शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गॉडविन कॉलोनी में योग शिविर का आयोजन
विज्ञापन

मोदीपुरम। ऑक्सफोर्ड जीनियस एकेडमी और ओम अष्टांग योग सेवा ट्रस्ट ने रुड़की रोड स्थित गॉडविन कॉलोनी में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित व्यक्तियों ने भाग लिया। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, थॉयरायड आदि से मुक्ति के लिए इंटरनेशनल योग गुरु डॉ. पंकज योगी की देखरेख में आसन एवं प्रणायामों का आयोजन कराया। योग शिक्षिका प्रवीन चौहान ने ओम की ध्वनि का अभ्यास कराया। कमल योगी ने सभी को प्राणायामों का अभ्यास कराया। डॉ. राजवीर पाल ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा द्वारा लाभ पहुंचाया। योग शिक्षक अजय कुमार ने हास्य आसन और तालीवादन कराया। डॉ. राजवीर पाल ने सभी को नियमित योग करने की सलाह दी। सचिन चपराना, कृष्णपाल, दीपा, लोकेश, नितिन, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें