फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने कम्पास से दिशाओं का ज्ञान सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रहे 71यूपी वाहिनी एनसीसी मेरठ द्वारा एनसीसी वार्षिक कैंप अंतर्गत कप्तान लवकुश रूहेला ने कैडेट्स को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं, योग दिवस के लिए योगासनों का परिचय दिया। लांस नायक हवलदार भंडारी ने कैडेट्स को कंपास से विभिन्न दिशाओं का विस्तृत ज्ञान दिया और अभ्यास कराया। हवलदार विशाल ने कैडेट्स को थल सेना कैंप के लिए तैयार किए जा रहे कैडट्स को फायरिंग कराई। इस कैंप में होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण का आयोजन कैंप कमांडेंट लेफ्निेंट कर्नल आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में हो रहा है। इस दौरान एनओ कप्तान लवकुश, लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, संजय कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें