सूखे माइनर बने किसानों की परेशानी
परीक्षितगढ़। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते राजवाहे से निकले माइनर सूखे है। ऐसे में किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह है कि सफाई के अभाव के चलते माइनर में घास फूस उग आई है। इसी कारण माइनर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। सिंचाई विभाग की अनदेखी की खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। परीक्षितगढ़ माइनर से गांव खानपुर, बहलोलपुर, दबथला व परीक्षितगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। जिससे माइनर पूरी तरह सूख गया है। किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बहलोलपुर एतमादपुर से होकर गुजर रहे परीक्षितगढ़ माइनर में भी काफी दिन से पानी नहीं आया है। इस कारण किसानों को मजबूरन ट्यूबवेल के माध्यम से अपने खेतों की सिंचाई करनी पड़ती है। रणपाल, सुरेंद्र गुर्जर, सुंदर गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, सतपाल, देवेंद्र, सुलतान, सुंदर सिंह, सुदेश आदि किसानों को भुगतना पड़ रहा है।