फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा में कृष्ण चरित्र का वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विवेक बुद्धि को शुद्ध कर देता है अहंकार
मोदीपुरम। शिवनगर कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन व्यास गंगोत्री तिवारी ने श्री कृष्ण के चरित्र का वर्णन किया। श्री कृष्ण के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भक्तजनों का अहंकार विवेक बुद्धि को शून्य कर देते है। संसार में रावण, कंस, दुर्योधन जैसे योद्धाओं ने उत्तम कुल में जन्म लिया लेकिन अहंकार के वशीभूत होकर विनाश को प्राप्त हुए येे सभी महाभारत के योद्धा थे, लेकिन अहकार ने अपयश में उन्हें डुबो दिया। जिसने भी अभिमान दिखाया है, उसका यही हश्र हुआ है। कथा में अनिरुद्ध और ऊषा के विवाह का भी वर्णन किया गया। श्री कृष्ण भक्त मीरा भाई, नाभा दास जी भक्त माल किट्टल देव दादूर रैदास की कथाओं का वर्णन किया। सभी जन्म जन्मांतरों में श्रेष्ठ पुरुष है जो हमें सरल भक्ति का संदेश दे गए है। इसके साथ ही सनातन धर्म की मान्यताओं पंरपराओं कर्मकांडों का महत्व भी समझाया। कमलेशानंद महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। मुनेंद्र शर्मा, विजेंद्र पाल, चिराग, मनोज, रुपा शर्मा, विनित शर्मा, केपी धामा, नीतू सोम, विनित, मंजू शर्मा, नीटू, सचिन, संदीप शर्मा, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें