फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावड़ में शन्ति समिति की बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़ में शांति समिति की बैठक
विज्ञापन

लावड़। चौकी लावड़ में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी इंचौली पंकज की अध्यक्षता में सोमवार को लावड़ चौकी में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से ईद का त्यौहार शांति व भाईचारे से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा त्यौहार पर दंगा करने वाले को बिल्कुल नहीं बख्शा जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ऐसे लोगों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दे। इस मौके पर गौरव गुप्ता, अनुज, नायाब रिजवी, चंद्रपाल, साजिद जैदी, संजय, अमरपाल, रामभूल, यादराम जाटव, प्रभात गुप्ता, रोहित, नौशाद, सद्दाम, तसलीम, खुर्शीद, सादिक, मोहन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें