फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए जन्म लेते है श्रीहरि- गंगोत्री तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मोक्ष देने को जन्म लेते है श्रीहरि- गंगोत्री तिवारी
मोदीपुरम। शिवनगर कालोनी के शिव मंदिर में आयोजित भागवत कथा में तीसरे दिन कथा वाचक ने श्रीहरि के जन्मों का वर्णन सुनाया। जिसे सुनकर भक्त भी भाव विभोर हो गए। शनिवार को कथा में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी ने कहा कि भागवत कथा सुनने और सुनाने से ही श्रीहरि भक्तों के कष्टों को हर लेते है। कथा से समाज में भी भक्ति का माहौल पैदा होता है। पृथ्वी पर कलयुग के आगमन की कथा का वर्णन किया। द्वापर युग के बीतने पर कलयुग का आना निश्चित था। परंतु भारत में धर्म प्रेमी पांडवों के पौत्र परक्षित का धर्म निष्ठ शासन था। जिसके चलते कलयुग का प्रवेश उनके शासन में नहीं हो सका। उन्होंने सुखदेव द्वारा राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति के लिए भागवत कथा सुनाने का वर्णन सुनाया। जिसको सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। कथा के यजमान मनोत सोम, नीतू सोम, कृष्णपाल धामा, उषा धामा रहे। कथा में दीपक भारद्वाज, विनित शर्मा, संदीप भारद्वाज, शरद सोम, नितिन शर्मा तरण तथा अभय भारद्वाज आदि शामिल रहे।

खास बातें:
- मोदीपुरम की शिवनगर कालोनी में चल रही कथा का तीसरा दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें