फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ में मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में करियर गाइडेंस सेमिनार एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्रुप चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उच्च अंक पाने वाले 70 छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि मेहनत और लगन से किए गए प्रयास सफल होते हैं। छात्रों को चाहिए कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। निदेशक डॉ. प्रवीन मलिक और नितिन तोमर ने छात्रों को करियर टिप्स दिए। सम्मानित होने वाले छात्रों में देवांश, प्रियांशु, कार्तिकेय, शिवानी गर्ग, राजा कुमार, करन कुमार, कुनाल रस्तोगी, अंशिका शर्मा, सुमित कुमार, स्वाति पालीवाल रहे। इस दौरान विजेंद्र कुमार, संजीव त्यागी, आरजू मलिक, लीना गुप्ता, अंजलि, आकांक्षा, पूनम तिवारी, मुनेंद्र उपाध्याय, पुनीत राजपूत, सीमा समर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें