अमेरिका, इजराइल पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप
मेरठ। अब्दुल्लापुर में अलविदा जुमे की नमाज के बाद शिया समाज के लोगों ने मौलाना तिलमिस हुसैन रिजवी के नेतृत्व में इजराइल व अमेरिका के खिलाफ जुलूस निकाला। हुसैनी चौक पर मौलाना तिलमिस हुसैन रिजवी ने तकरीर की। उन्होंने आरोप लगाया कि इजराइल और अमेरिका आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे है। कहा कि निहत्थे बच्चों व महिलाओं को मारा जा रहा है। फिलिस्तीन, यमन, सीरिया, इराक व ईरान में जो भी आतंकी हमले हो रहे हैं, इन सबके पीछे इजराइल व अमेरिका का हाथ है। शिया लोगों ने हाथों में वी वांट जस्टिस, इजराइल मुर्दाबाद आदि की तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। एडवोकेट नायब अली, रजा मोहम्मद, अली नजीद बुंदू, हसन बहादुर, हाजी दाऊद हसन, अब्दुल्ला, रौनक अफरोज उर्फ गुड्डू, रोशन अब्बास ,नफीस आलम, सरफराज अली, रजा अहमद पीरू, जाफर अली, अब्बास बहादुर, रहबर अली, फैज अहमद आदि लोग शामिल रहे। शिया समाज के लोगों ने कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसओ भावनपुर आशुतोष को ज्ञापन सौंपा।