पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मोदीपुरम। चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम स्केटिंग रिंग में आयोजित ऑल इंडिया रोल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विजन स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी अनमोल सजवान, उदय पटेल, सानिया सैफी, कुनाल सबलोक, दिमानषु, वासिस्त, प्रतीक मेधावी ने यूपी-14 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को खिलाड़ियों को एकेडमी में सम्मानित किया। एकेडमी के चेयरमैन रविंद्र विहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एकेडमी की निदेशिका पूजा विहान, कोच जोगिंद्र सिंह, स्केटिंग कोच मो. शाहरुख, फिरोज फारुकी, अर्जुन, अर्जित विहान, अर्पित विहान आदि मौजूद रहे।