मोदीपुरम। कृषि विवि में 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। कर्नल अनुज चतुर्वेदी ने कैडेट्स से हर रोज योग करने के लिए कहा। साथ ही आदर्श नागरिक बनने के लिए शपथ दिलाई। कैंप कमांडेट ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कर्नल आरपी श्रीवास्तव, पीएम तिवारी, कैप्टन मानिक चंद जैन, कैप्टन एसपी यादव, सुबोध कुमार, अलका त्रिवेदी, सूबेदार मेजर इंद्र कुमार सिंह, हंसराज, लेाराज, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुभाष चंद, विशाल कुमार, कमलेश कुमार सैनी, प्रभात सिंह, धीर सिंह, विकास सिंह, आलोक कुमार यादव, राकेश रोशन, सुरेश पाराशर, अमित शर्मा, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।