बारिश में मकान गिरा
मवाना। ग्राम सठला में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। सठला ग्राम प्रधान साजिद खान ने बताया कि गांव निवासी अनीसा पत्नी सुक्खन गरीब है। वह अपनी परिवार के साथ कच्चे मकान में रहती है। बुधवार सुबह तेज बारिश के चलते उसका मकान ढह गया। मकान ढहने के कारण कमरे में सो रही उसकी 13 साल की बेटी फरहीन मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गई। हालांकि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला और उपचार दिलवाया। गुरुवार को प्रधान के साथ तहसील पहुंची। महिला ने एसडीएम अमिताभ को ज्ञापन सौंपते हुए मुआवजा दिलाये जाने की मांग की।