फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्रिगेडियर ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी 251 के सातवें दिन कैडेट्स को पीटी अभ्यास कराया गया। समूह नायक ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी सेना मेडल द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। कर्नल एके ऐबरोल के नेतृत्व में भूमि संकेत एवं दूरी का अनुमान लगाते हुए लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा का भी आयोजन किया गया। तंबू निर्माण का अभ्यास कराया गया। शिविर में कैडेटस को नायब सूबेदार वीरेंद्र कुमार एवं हवलदार सुशील कुमार ने ड्रिल का दैनिक अभ्यास कराया। सूबेदार गोविंद सिंह एवं हवलदार गोपाल बहादुर थापा ने कैडेट्स को 7.62 एमएम एसएलआर को खोलने एवं जोड़ने का तरीका सिखाया। इसके अलावा फुटबाल, वॉलीबाल, रस्साकसी खेल खिलाए गए। इस दौरान आरपी श्रीवास्तव, पीएम तिवारी, मानिक चंद जैन, एसपी यादव, सुबोध कुमार, अलका त्रिवेदी, मेजर इंद्र कुमार सिंह, हंसराज, लोराज, राकेश कुमार, सूबेदार सूच्चा सिंह, शमशेर चंद, मनोज कुमार, कुलबीर सिंह, पलाश डे, राकेश रोशन, सुरेश पाराशर, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें