फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम स्वाभिमान सेना की बैठक, दिनेश शर्मा के बयान के सही बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम स्वाभिमान सेना ने डिप्टी सीएम के बयान को सही बताया
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्ल्लवपुरम फेज दो में पंडित विजय शर्मा के आवास पर शनिवार को परशुराम स्वाभिमान सेना की बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा के द्वारा सीता माता के बारे में दिए गए बयान को सही ठहराया। परशुराम स्वाभिमान सेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित विजय शर्मा ने कहा कि डॉक्टर दिनेश शर्मा के बयान को विपक्ष और मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनका कहने का मतलब यह था कि जितनी साइंस आज है उससे ज्यादा सतयुग में हुआ करती थी। इस बयान को राजनीति रुप दिया जा रहा है। सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजय भारद्वाज भराला ने कहा कि यह षडयंत्र किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे, विपक्ष को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने जो कहा सही कहा है। बैठक अध्यक्ष डीडी शर्मा, अश्वनी शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश पटवारी, आशीष, पवन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें