शोभित विवि का वेस्टर्न सिडनी विवि के बीच शैक्षणिक अनुबंध
मोदीपुरम। शोभित विवि द्वारा आस्ट्रेलिया स्थित वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के साथ शैक्षणिक अनुबंध किया गया है। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया पूरे विश्व की 400 प्रमुख विवि में से एक है। इस अवसर पर शोभित विवि के कुलपति डॉ. शक्ति देव द्वारा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का दौरा किया। जिसमें वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर बारने ग्लोवर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा एक अनुबंध पत्र हस्ताक्षरित किया गया। इस शैक्षणिक अनुबंध का उद्देश्य संयुक्त रुप से अनुसंधान कार्यक्रमों का संचालन एवं संयुक्त शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक क्रियाएं जैसे सेमिनार कांफ्रेंस का आयोजन करना, छात्र शिक्षक तथा कर्मचारियों का आदान-प्रदान, शोध ग्रंथों का आदान-प्रदान तथा अन्य जानकारियों का संयुक्त रुप से छात्र हितों में प्रयोग करना। जिसमें मेरठ में भी विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान की जा सके। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी से अनुबंध हो जाने के बाद शोभित विवि में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शोध एवं शैक्षणिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में जाना पड़ता था। वह शिक्षा अब शोभित विवि में भी प्राप्त हो सकेगी।