विद्युत निगम कर्मचारी पर आरोप लगाए
मवाना। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने चेकिंग के नाम पर एक बिजली कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने पर तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी महिला के घर पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बिजली कर्मचारी ने महिला से चोरी से बिजली चलाने के नाम पर रिश्वत की मांगी। इस बीच महिला ने रिश्वत देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि बिजली कर्मचारी फोन पर उसे परेशान कर रहे हैं। मंगलवार को थाने पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।