फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका पहुंची भारत सरकार मंत्रालय की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैला प्रथा छोड चुकी महिलाओं के सर्वे का कार्य शुरू
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका में मैला प्रथा का कार्य करने वाली जिन महिलाओं ने वर्ष 2013 तक काम किया हैं। उन महिलाओं को पुनर्वास से जोड़ने के लिए सर्वे अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत जल्द ही पालिका में एक कैंप भी लगाया जाएगा। शनिवार को एनएसकेएफडीसी सामाजिक न्याय आधिकारिता भारत सरकार मंत्रालय की टीम पहुंची। टीम ने पालिका स्टाफ व कर्मचारियों से बातचीत की। बताया कि पालिका में जिन महिलाओं ने वर्ष 2013 के अंतर्गत मैंला प्रथा का कार्य किया हैं। उन महिलाओं को पुनर्वास से जोड़ा जाएगा। उसके लिये जल्द ही नगर पालिका सरधना के अंदर कैंप लगाया जाएगा। पालिका कैंप में सभी जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित होने चाहिए। एनएसके एफडीसी भारत सरकार मंत्रालय द्वारा कैंप का आयोजन होगा। शनिवार को पालिका पहुंची टीम में स्टेट ऑर्गनाइजर माया गौतम, एनएसकेएफडीसी कोऑर्डिनेटर विपिन बेनीवाल,रवि मेहरा, जुगल किशोर, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें