फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात पूठ गंगनहर के पुल पर तेज गति से आ रहे ट्रक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे कार सवार दिल्ली निवासी दो लोग घायल हो गए। दिल्ली लाजपत नगर निवासी पंकज एवं सुनील चोपड़ा मंगलवार रात करीब नौ बजे मेरठ से बड़ौत की ओर जा रहे थे। इसी बीच बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक की टक्कर कार से हो गई। जिसमें चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं, कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। जिन्हें बाद में सूचना पाकर पुलिस ने उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें