फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौली पर स्थित क्रय केन्द्र से खरीदा गया गेंहू का उठान न होने के कारण तौल प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। किसान सेवा सहकारी समिति सिसौली स्थित क्रय केंद्र से खरीदा गया गेहूं का उठान नहीं होने से तौल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिसौली में किसान सेवा सहकारी समिति पर सरकारी गेहूं क्रय केंद्र स्थित है। उस पर अभी कुछ दिन पूर्व खरीद शुरू हुई है। समिति के सचिव बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र पर तौल करने वाली लेबर की कमी है। काफी प्रयास के बावजूद कम समय में 400 कुंतल गेहूं खरीदा गया है परंतु उस गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। गोदाम गेहूं से भर गया है। कुछ गेहूं बाहर रखा हुआ है। इस पर विभाग को गेहूं उठान के लिए लिखा गया है परंतु उठान नहीं हो पा रहा है। यदि ऐसी स्थिति बनी रही तो तौल बंद करनी पडे़गी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें