फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27वें दिन लगातार जारी है हिण्डन सेवा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में हिण्डन सफाई के लिए चलाए जा रहे हिण्डन सेवा कार्यक्रम में शुक्रवार को 27वें दिन विभिन्न नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों व नगर पालिकाओं के कर्मचारियों ने हिण्डन नदी की सफाई की। हिण्डन मित्र रमन त्यागी ने बताया कि सेवा कार्य लगातार 27 दिनों से जारी है। शुक्रवार से नदी की मेड़बंदी व किनारों से साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। गंदे नाले सी नजर आने वाली हिण्डन अब नदी सी दिखाई देने लगी है। इससे आसपास के ग्रामीण व राहगीर मंडलायुक्त की तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान कुलदीप कुमार, बीडीओ पिलाना, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें