मुंडाली। किसान हसनपुर कलां निवासी मनोज कुमार पुत्र रामकिरन शर्मा बुधवार देर शाम नंगलामल चीनी मिल में गन्ना डालने जा रहा था। बताया गया कि उसका बुग्गी से पैर फिसल गया और गिरकर बुग्गी के नीचे आ गया। बुग्गी का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई। यह घटना चीनी मिल से करीब एक किलोमीटर दूर हुई थी। परिजनों को मनोज की मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।