योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू
मोदीपुरम। पल्ल्वपुरम छह दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभांरभ मंगलवार को किया गया। शिविर में विभिन्न कार्यक्रम का संचालन किया गया।
पल्लवपुरम फेज दो के आर पाकेट पार्क में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में हिस्सा लिया। योगाचार्य संजीव शर्मा ने कहा कि योग करने से मनुष्य का जीवन स्वस्थ रहता है। भागदौड़ भरी जिदंगी में योग और प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ लेना बहुत जरुरी है। शिविर में प्राणायाम, योगासन, सूक्ष्म यौगिक व्यायाम होगा। शिविर 20 मई तक चलेगा। जिसमें प्राकृतिक चिकित्सक द्वारा किडनी रोग उपचार तनाव मुक्त के लिए मेडिटेशन और भाप एवं गारा से शरीर का शोधन कराया जाएगा। शिविर के आयोजक डॉ. एसडी धीमान, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. डेजी शर्मा, मनोज राणा, विनोद पंवार, बीपीएस अत्री आदि मौजूद रहे।