किठौर। ग्राम फतेहपुर नारायण स्थित सीबीएस इंटर कॉलेज में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव रहे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी। कॉलेज का परीक्षा परिणाम 98 फीसदी रहा। कॉलेज में हाईस्कूल में काजल पुत्री विनेश 82.2 तथा इंटरमीडिएट में काजल पुत्री सतवीर 85.2 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कालेज में होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। यहां प्रधानाचार्य निशांत त्यागी, दीपक त्यागी, मुकेश त्यागी, सतपाल, यश गोयल, चंद्रपाल मौजूद रहे।