मवाना। गांव नंगला गोसाई बंगाली कॉलोनी में खुद अपनी झोपड़ी फूंकने वाले सहित चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित शंकर ने गांव के ही आरोपी पर रंजिश के तहत उसकी झोपड़ी फूंकने और फिर झोपड़ी जलाने का झूठा आरोप लगाकर उसके पुत्र राजू पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उप निरीक्षक नीरज मलिक ने गांव में पहुंचकर आरोपी और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।