मवाना। ऐंची गांव निवासी एक किसान शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर मवाना शुगर मिल आया था। इस दौरान उसके आगे सात-आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली थीं। मिल के एक अधिकारी ने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि किसान ने उस पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं, थाने पहुंचे किसान और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि सात-आठ ट्रैक्टरों के तेज रफ्तार के आने के चलते मिल अधिकारी स्वयं भागकर उसके ट्रैक्टर पर चढ़े। उस पर लगाया आरोप गलत है। देर शाम तक किसान और मिल अधिकारी समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे। एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायती पत्र आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।