फलावदा। कस्बे के मवाना रोड स्थित ग्राम नगला हरेरू के समीप फैज ए आम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड परीक्षा में स्कूल टॉप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इंटरमीडिएट कला वर्ग में सोनम ने प्रथम, सना खातून ने द्वितीय व भावना ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग में मोहित सैनी ने प्रथम, अर्सलान रिजवी ने द्वितीय और मोहम्मद सलीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, वाणिज्य वर्ग में फैसल ने प्रथम, अजय सैनी ने द्वितीय और मोहम्मद आमिर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, हाईस्कूल में शुभम ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल स्टाफ की ओर से इन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्कूल की ओर से पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल स्टाफ का आभार जताया। स्कूल प्रबंधक एहतेशाम रिजवी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अनिरुद्ध, आरिफ, नरेंद्र आदि समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।