सरधना। नगर पालिका द्वारा कस्बे में लगने वाली रविवार की साप्ताहिक पैठ का ठेका शनिवार को छोड़ा गया। एक सप्ताह पूर्व कम बोली लगने के कारण ठेका नहीं छोड़ा जा सका था। एसडीएम राकेश कुमार सिंह की देखरेख में ठेका छोड़ा गया। शमशाद ने साढे़ पंद्रह लाख रुपये की बोली लगाई तो उससे अधिक बोली इरफान ठेकेदार ने लगाई। इरफान ठेकेदार ने 16 लाख 11 हजार 786 रुपये में बोली लगाई। इसके बाद किसी ने बोली नहीं लगाई। इसलिए इरफान के नाम से ही पैठ का ठेका छोड़ दिया गया।