फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कुशावली रोड नवाबगढ़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। परिवहन विभाग मेरठ की तरफ से नवोदय विद्यालय के 20 बच्चों को रोड सेफ्टी क्लब का सदस्य बनाया है। जिसमें से विक्रांत मोरल को कमांडर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाने के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य आरके जैन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन डर से नहीं बल्कि मन से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण दूसरी कोई चीज नहीं हो सकती है। इसलिए सड़क पर चलते हुए नियमों का पालन तथा सतर्कता ही सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्य पीएस चौहान, पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीश श्रीवास्तव, संगीत शिक्षिका पूनम श्रीवास्तव तथा आरसी पांडेय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें