फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से गिरा पारा, बदला बदला दिखा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। लोकल स्तर पर बने दबाव के चलते सोमवार को मौसम बदल गया। सुबह के समय अचानक आसमान पर बादल छा गए और बूंदाबांदी हो गई। इससे पारा गिर गया। दोपहर तक आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि रात का तापमान स्थिर रहा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि लोकल स्तर पर बने लो प्रेशर के चलते बूंदाबांदी हुई थी। मंगलवार से मौसम के साफ होने के आसार है। जिस कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें