सरधना। कुशावली रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय चैंपियन बना। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. मूलचंद गुप्ता सेवानिवृत प्रधानाचार्य बीपी इंटर कॉलेज भराला शामिल रहे। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर मेरठ द्वितीय मुजफ्फरनगर एवं तृतीय स्थान पर जीबीनगर रहा। बालक वर्ग में मेरठ प्रथम द्वितीय बागपत एवं तृतीय स्थान पर मुजफ्फरनगर की टीम रही। जवाहर नवोदय विद्यालय मेरठ की टीम को चैंपियन की ट्रॉफी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके जैन ने बच्चों को खेल और शिक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलना भी बेहद जरूरी हैं। प्राचार्य आर के जैन ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेल प्रतियोगिता होनी जरूरी है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मीना शर्मा का योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर उमा सिंह ने किया। पूनम श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह राजकमल शर्मा, अंकुर अरोरा, प्रतिभा गुप्ता, मदनपाल, प्रदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।