मेरठ। परतापुर में सोहरका गांव के नरेंद्र हत्याकांड में सोमवार को विवेचना अधिकारी सुशील कुमार दूबे बयान दर्ज कराने के लिए एफटीसी-1 में उपस्थित हुए। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते बयान दर्ज नहीं हो पाए। इस दौरान हत्यारोपी सोहवीर उर्फ मालू जिला जेल से कोर्ट में मौजूद रहा। सरकारी मुकेश मित्तल ने बताया कि मुकदमे में जिरह के लिए 21 अप्रैल की तारीख नियत की गई है।