फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र में हुई बारिश से रूकी गेहूं की कटाई-कोल्हू के पहियें भी थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज हवा के साथ आई बारिश ने किसानों की तैयार गेहूं की फसल को गिरा दिया है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ है। कई खेतों में तो गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी थी। बारिश के चलते वह थम गई है। जिन खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। उन्हें काफी नुकसान हुआ है। आम के बागों में तेज हवा से बोर झड़ जाने पर बाग ठेकेदार को भी नुकसान हुआ। सलावा, अटेरना, कुशावली, झिटकरी, चकबंदी समेत कई गांव में बारिश के साथ आई तेज हवा से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। झिटकरी निवासी किसान अशोक सिरोही का कहना है कि इस बारिश से तो नुकसान हुआ है। यदि भविष्य में मौसम खराब हुआ तो यह किसानों के लिए बहुत नुकसानदायक होगा। सलावा निवासी सुनील कुमार एवं अक्खेपुर निवासी जयवीर का कहना है कि मौसम गेहूं कटाई तक साफ रहना चाहिए, नहीं तो किसानों को बहुत घाटा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें