रोहटा। सांसद आदर्श ग्राम रसूलपुर जाहिद में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान ने चलाये जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्यूटीशियन/हेल्थ केयर का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिल्वि सिंह एवं कुलवंत सोलंकी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि शिल्वि सिंह ने प्रतिभागियों को सॉफ्ट स्किल के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट स्किल हमारी सफलता के लिए अत्यंत जरूरी है। इसकी कमी की वजह से हम अपने फील्ड में बहुत आगे नहीं बढ़ पाते हैं। अत: सॉफ्ट स्किल्स अब किसी प्रोफेशनल के करियर बनाने और बिगाड़ने में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए महिला हो या पुरुष, सभी के लिए करियर में आगे बढ़ने के लिए सॉफ्ट स्किल का बेहतर होना जरूरी हो गया है। रोहटा ब्लॉक के एनवाईवी फुरकान सैफ़ी ने नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन धन योजना, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया आदि योजनाओं के साथ युवाओं को इंटरनेट एवं कैश लैस भुगतान की जानकारी दी। इस मौके पर एनवाईवी जैनब खान, मीनाक्षी, लुकमान चौहान, शिवांक गोयल, उपासना, फातिमा आदि उपस्थित रहे।