फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गणेशपुर मार्ग स्थित न्यू ब्लूम्स पब्लिक स्कूल के समीप शुक्रवार शाम बुलेट मोटरसाइकिल अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर एंबुलेंस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। यहां पर उनका उपचार किया। गंभीर रूप से घायल युवक की जेब से एक कार्ड मिला। जिसमें उनका नाम रिंकू पुत्र ब्रह्म सिंह हसनपुर जनपद अमरोहा लिखा था। इस युवक के सिर में गन्ना घुस गया था और दाहिने कंधे में गहरा घाव था। उसके साथी सचिन पुत्र ब्रह्मपाल के पैरों, सिर और सीने समेत अन्य जगह चोट लगी थी। सीएचसी के चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि दोनों घायलों की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें