सरूरपुर। मेरठ बड़ौत मार्ग पर ग्राम कलीना के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस बीच चालक मौके से फरार हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने घायलों को पास चिकित्सक के पास उपचार के लिए भर्ती कराया। मुजफ्फरनगर के थाना भौरा कलां निवासी सुदेश अपनी पत्नी राखी के साथ बुधवार की दोपहर को बाइक से मेरठ से वापस घर जा रहे थे। ग्राम कलीना के पास पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला के साथ चालक भी घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया।