फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 37 के पास, बढेगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। पारे में तीन दिन में करीब चार डिग्री उछाल आया है। हालांकि दिन में चल रही हवाएं अभी गर्म नहीं हुई हैं। हवाओं का रुख बदलते ही मौसम और ज्यादा गर्म हो जाएगा। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 58 और न्यूनतम 21 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में 2.8 डिग्री की व रात के तापमान में .3 की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि तापमान दो दिन में फिर से बढ़ गया है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और जल्द ही 40 तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें