किठौर। कस्बा स्थित किठौर पब्लिक स्कूल में रविवार देर शाम को द्वितीय डीके लोयन जिम के कोच दानिश खान द्वारा बॉडी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जानू चौधरी ने किया। दानिश ने बताया कि शो में दूरदराज से आए लगभग 70 बिल्डरों ने प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शाहजहांपुर निवासी शाकिर अली को चैंपियन घोषित किया गया। बॉडी शो प्रतियोगिता में मसल्स मैन संदीप मेरठ द्वितीय, बेस्ट इंप्रूवमेंट समीर मेरठ तृतीय, बेस्ट पोजर अफसर मेरठ चतुर्थ रहे। समापन पर विजेताओं को पुरस्कारों तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रिफाकत चौधरी, रहीस, यूनुस खान, हाजी बशीर अब्बासी, आदिल, आरिफ, सावेज आदि मौजूद रहे।