सरधना। मोहल्ला तगायान निवासी शैंकी पुत्र आदित्य त्यागी के कालंद चुंगी के निकट खेत हैं। इनमें गन्ने की फसल खड़ी हुई है। पालिका द्वारा सड़क किनारे नगर का कूड़ा डलवाया जा रहा है। इसी कूडे़ में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे खेत में खड़ी करीब एक बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। शैंकी ने इस मामले में पालिका ईओ निरूपमा प्रताप से मोबाइल पर शिकायत की। पालिका ईओ ने शिकायत पत्र पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।