बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास बाइक सवार दो युवक बस की टक्कर लगने से घायल हो गए।
हापुड़ के मोहल्ला माजिदपुरा का रहने वाला जुबेर (20) पुत्र शमसूद्दीन अपने पड़ोसी सलमान के साथ बाइक से रविवार को कस्बा शाहपुर आ रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर शाम करीब पांच बजे गांव इटावा के पास बाइक बस से टकरा गई। इस घटना में जुबेर और सलमान बाइक सहित सड़क पर गिर गए। घटना में जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया। जुबेर को गांव इटावा निवासी प्रवीण कुमार आदि ने कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद जुबेर को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।