खरखौदा। गांव बिजौली में चल रही एसके एकेडमी द्वारा क्रिकेट एकेडमी भी चलाई हुई है। जिसमें आसपास के छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चे विशाल त्यागी पुत्र नरेश त्यागी निवासी खरखौदा कस्बा, अजय चड्ढा पुत्र प्रदीप कुमार निवासी उलधन, निशांत जिंदल पुत्र नवाब निवासी लालपुर का शुक्रवार को यूपी 14 क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। यह जानकारी एकेडमी के प्रबंधक बीपी त्यागी ने दी है। बच्चों के चयन पर क्रिकेट एकेडमी में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर कोच लोकेश यादव, प्रधानाचार्य डॉ. रूचि गर्ग, अंशुु त्यागी, रवि त्यागी, सीमा त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।