मोदीपुरम। मार्च में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। चार दिन पहले तापमान 35 के पार पहुंच गया था, लेकिन अब फिर से 30 डिग्री पर आ गया है। हालांकि रात का तापमान बढ़ रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 65 और न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि हवाओं के चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। जबकि रात का तापमान बढ़ा है। अभी पारा 30 डिग्री से नीचे ही रहना चाहिए। तापमान का इस समय बढ़ना ठीक नहीं है। हालांकि 48 घंटे में फिर से पारा बढ़ने की संभावना है।