इलाहाबाद गया किसान लापता
दौराला। ग्राम रुहासा निवासी एक किसान पांच दिन पहले किसी काम से हाईकोर्ट में गया था और वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रुहासा निवासी 58 वर्षीय राजवीर 18 मार्च को किसी काम से इलाहाबाद गया था। परिजनों ने बताया कि उसके बाद से राजवीर से संपर्क नहीं हुआ। परिजनों ने उनको तलाश किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने दौराला थाने पर मामले की तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।