सरधना। गंगनहर पुल से मंगलवार को डूबे 22 वर्षीय पवन का चौथे दिन शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका। ब्रह्मपुरी थाना मेरठ क्षेत्र निवासी पवन पुत्र नत्थू चार दिन पूर्व मंगलवार को अपने दोस्त गाजियाबाद निवासी सोनू एवं कंकरखेड़ा निवासी दो युवतियों के साथ सरधना क्षेत्र में घूमने आया था। इसी दौरान सरधना गंगनहर पुल पर सेल्फी लेने के दौरान वह गंगनहर में डूब गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस तभी से पवन की नहर में तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है।